लोहरदगा। भाजपा द्वारा रांची में सचिवालय घेराव रैली को लेकर सेन्हा थाना के समीप एन एच 143 ए मुख्य पथ पर प्रशासन द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। सेन्हा प्रखंड क्षेत्र से निर्धारित तिथि के अनुसार भाजपा द्वारा रांची सचिवालय घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रखंड व पंचायत के अलावे गुमला जिला के घाघरा प्रखंड क्षेत्र से रांची के भाजपा पार्टी कार्यकर्ता का रैली प्रस्थान किया जाना था। जिसको लेकर सेन्हा थाना के समीप एन एच 143 ए लोहरदगा गुमला मुख्य पथ पर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। उक्त सघन वाहन जांच अभियान जिला पुलिस अधीक्षक आर रामकुमार के आदेशनुसार थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान के नेतृत्व में सआनि श्रीकांत दास पुआनि गणेश यादव ने शस्त्र बल के सहयोग से प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत एवं गुमला जिला के घाघरा प्रखंड क्षेत्र से आने वाली चार पहिया वाहन सहित दो पहिया वाहन का जांच किया गया। इस संदर्भ में थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान ने जानकारी देते हुए कहा कि वरीय पुलिस पदाधिकारी के आदेशनुसार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा यह जांच अभियान अगले आदेश तक जारी रहेगा। जानकारी के अनुसार बता दें कि पूर्व में सेन्हा भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन कुमार साहू के अध्यक्षता में बैठक कर जनहित में सूचना प्रसारण करते हुए कार्यकर्ताओं से राज्य सरकार हटाओ झारखंड बचाओ रैली को सफल बनाने का अपील किया गया था।
सेन्हा में चलाया गया वाहन जांच अभियान
