लोहरदगा। उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण द्वारा प्रखंड संसाधन केंद्र लोहरदगा सदर का निरीक्षण किया गया। प्रखंड संसाधन केंद्र की स्थिति को देखकर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी से प्रखंड संसाधन केंद्र की उपयोगिता के संबंध में जानकारी ली। प्रखंड संसाधन केंद्र लोहरदगा के मरम्मति का कार्य कराया जा रहा है। इस अवसर पर नारायण राम, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं बीआरसी कर्मी उपस्थित थे.
डीसी ने किया प्रखंड संसाधन केंद्र का निरीक्षण
