जिले मे आपसी सद्भावना बनी रहे : धीरज प्रसाद साहू

लोहरदगा। लोहरदगा जिला कांग्रेस पार्टी द्वारा मंगलवार को राजेंद्र भवन मे इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। मौके पर जिले की अमन चैन और सलामती के लिए दुआ मांगी गई। इस अवसर पर राज्य सभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा की लोहरदगा छोटा सा जिला है, सदियों से यहाँ लोग अमन चैन से रहते आये हैं, लेकिन राजनितिक रूप से लोगों को हिन्दू मुस्लिम के रूप मे लड़ाया जा रहा है। उसके पहले सरना ईसाई कह कर लड़ाया गया था। जिले की जनता बहुत समझदार है जो लड़ाई नहीं बल्कि विकास चाहती है, जो शांति और सौहार्द से ही प्राप्ति हो सकता है। जिले के विकास का रोड मैप तैयार किया जा रहा है। मौके पर झारखण्ड सरकार के वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उराँव ने कहा की कांग्रेस पार्टी ईद के साथ साथ होली दशहरा, बड़ा दिन, सरहुल मे भी पार्टी का आयोजन करेंगी ताकि सभी धर्म के लोगों को समानता और सम्मान प्राप्त हो सके। मौके पर राज्य सभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, झारखण्ड सरकार के वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उराँव, पूर्व विधायक सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत, अशोक यादव, रोहित उराँव, परियोजना पदाधिकारी अरुण सिंह, जिला अध्यक्ष सुखैर भगत, कार्यकारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष हाजी शकील अहमद, पूर्व महासचिव अजय नाथ शाहदेव, नेसार अहमद, अलोक साहू, मोहन दुबे, विनय उरांव, जेएमएम जिला अध्यक्ष मुजम्मिल अहमद, अनीश अहमद, असलम अंसारी, कुणाल अभिषेक, डॉ. अइलीन, संगीता देवी, सानियारों उरांव,शम्भू प्रजापति, मनोज प्रसाद , हरी भगत, जगदीप भगत, दीपक महतो, जुगल किशोर उरांव, तनवीर गौहर, शहीद अहमद बेलु सहित सैकड़ो कार्यकर्त्ता और आम जनता इफ्तार पार्टी मे शामिल हुए।

Share this...
Share on Facebook
Facebook
Tweet about this on Twitter
Twitter

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *