लोहरदगा। सेन्हा बाल विकास परियोजना के द्वारा नीचे तुरियाडीह में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका का पद खाली था। जिसे देखते हुए विभाग के निर्देश पर चुनाव प्रक्रिया कर जिला को अनुमोदन के लिऐ भेजा गया था. अनुमोदन के उपरांत उक्त आंगनबाड़ी केन्द्र का सेविका पद हेतु सविता भगत का नाम चयन किया गया। चयनित सेविका को अंचलाधिकारी सह प्रभारी सीडीपीओ विजय कुमार ने शुक्रवार को नियुक्ति पत्र देते हुए कहा की बाल विकास परियोजना कार्यालय प्रखंड पेशरार का दो पंचायत हेसाग एवं तेइमू जो सेन्हा प्रखंड से संचालित है। बताते हुए सेविका सविता भगत को नियुक्ति पत्र प्रदान के पश्चात कहा की आंगनबाड़ी केन्द्र का संचालन समय से करेंगे समय आने पर प्रशिक्षण के लिऐ भेजा जायेगा। मोबाइल चलाना सीखेगे क्योंकि केंद्र की सभी गति विधि ऑनलाइन है। साथ ही उन्होंने कहा अन्य सेविकाओं से सहयोग ले सभी पुस्तिका का संधारण करेगें।
नीचे तुरियाडीह में आंगनबाड़ी सेविका पद पर नियुक्त हुई सविता भगत
