लोहरदगा । केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी का आगमन बिशुनपुर जाने के क्रम में लोहरदगा की धरती पर हुआ। जहां भारतीय जनता युवा मोर्चा लोहरदगा के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया एवं यूवा मोर्चा के द्वारा मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर रोड शो का आयोजन किया गया। जिसमें काफी युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मौके पर प्रदेश मंत्री अजातशत्रु ने कहा कि हम सबों का सौभाग्य है कि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का आगमन लोहरदगा में हुआ एवं उनके स्वागत का मौका हम सभी युवाओं को मिला। जिला अध्यक्ष मनीष शिखर ने इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी युवा साथियों को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। मौके पर मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष राज मोहन राम, लाल अनूप नाथ शाहदेव, भाजयुमो प्रदेश मंत्री अजातशत्रु, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विश्वजीत शाहदेव, सूरज दसोंधी, रितेश कुमार, अमित लोहरा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष मनीष शिखर, जिला महामंत्री बाल्मीकि कुमार, जिला उपाध्यक्ष कमलेश कुशवाहा, श्याम वर्मा, जीवन उरांव, जिला मंत्री रेखा देवी, सुधांशु कुमार, विजय कुमार महतो, शुभम पंकज, पप्पू पहलवान, सचिन सिंह, निशांत सिंह, महादेव उरांव, रोशन कुमार साहू, भीखराम उरांव, नगर अध्यक्ष पवन प्रजापति, सरजू साहू, राजेश तूरी, शिवा ठाकुर, प्रवीण ठाकुर, रमन कुमार, सुशील कुमार, प्रियांशु कुमार, यशस्वी ओझा, दिव्यांशु कुमार, दिनेश कुमार, नीरज कुमार, गौतम प्रजापति, टीपू खान, विकास प्रजापति, छोटू कुमार, रवि साहू, विवेक सोनी, सुशांत पौराणिक, साहिल कुमार, अंकित उपाध्याय, बिट्टू साहू, सुशील भगत, रमन नायक, वेदांग कुमार, उत्तम सिंह, शुभम वर्मा, रोहित कुमार, नासिर अहमद सहित अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
भाजयुमो ने केंद्रीय कृषि मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष का किया जोरदार स्वागत, मोटरसाइकिल जुलूस भी निकाला
