सेन्हा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सेन्हा प्रखंड के उगरा से दीक्षा कुमारी नई दिल्ली के लिए राज्य से गणतंत्र दिवस परेड टीम में चयन तथा राज्य का नाम रौशन करने पर राज्पाल ने पुरस्कार दे कर सम्मानित किया। जानकारी के अनुसार बता दें कि उगरा निवासी प्रदीप सिंह माता किरण सिंह के पुत्री दीक्षा कुमारी रांची विश्वविद्यालय के वोमेन्स कॉलेज की छात्रा थी। और झारखंड राज्य से गणतंत्र दिवस परेड में नई दिल्ली में ऐतिहासिक राजपथ जो कर्तव्य पथ के नाम से जाना जाता है। जहां 26 जनवरी को परेड झांकी प्रस्तुत कर राज्य के चयनियत टीम ने एक मिसाल पेश किया और अच्छा प्रदर्शन कर राज्य का नाम रौशन किया। जिसको लेकर दीक्षा कुमारी को गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेना और अच्छा प्रदर्शन पर माननीय राज्यपाल सीपी राधा कृष्णन के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही इसी प्रकार राज्य का नाम अलग अलग प्रांत में ऊंचा करने तथा आगे की ओर कदम बढ़ाते रहने तथा सर्वगुण सम्पन्न होने का कामना के साथ बधाई दिया गया। राज्पाल द्वारा सम्मानित किए जाने पर माता पिता एवं परिवार वालों तथा गांव समाज के लोगों ने दीक्षा को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य का कामना किया।
कर्तव्य पथ में परेड प्रदर्शन पर राज्यपाल से दीक्षा हुई सम्मानित
