कैरो। कैरो दुर्गा बाड़ी में रविवार को रामनवमी सह भरत मिलाप शोभा यात्रा को लेकर कैरो महाबीर मंडल अध्यक्ष विवेक प्रजापति की अध्यक्षता में क्षेत्रीय बैठक हुई। इसमें मुख्य रूप से लोहरदगा केंद्रीय महाबीर मंडल के अध्यक्ष रोहित कुमार साहू उपस्थित थे। बैठक में इस वर्ष रामनवमी सह भरत मिलाप शोभा यात्रा हर्षोल्लास के साथ मनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। कहा गया पिछले तीन वर्षों से कोविड व हिरही घटना को लेकर मेले का आयोजन नहीं हो सका इस वर्ष क्षेत्र के सभी लोगों के सहयोग से शांति पूर्वक भव्य शोभायात्र निकाली जाएगी। रोहित साहू ने उपस्थित लोगों से कहा मेले के आयोजन में कैरो महाबीर मंडल को केंद्रीय महाबीर मंडल लोहरदगा तन मन धन से सहयोग करेगी। जो हमेशा करते आई है। बैठक में लोहरदगा जिले व अन्य जिले के विभिन्न अखाड़ों के लोगों ने शोभायात्रा के सफल आयोजन को लेकर अपना विचार रखा। कैरो महाबीर मंडल अध्यक्ष विवेक प्रजापति ने कहा कोई व्यक्ति नशापान कर शोभायात्र में शामिल न हों। इस मौके पर केंद्रीय महाबीर मंडल के उपाध्यक्ष चमरू उरांव, जगेश्वर कुमार, आदित्य साहू कैरो महाबीर मंडल उपाध्यक्ष विपिन सिंह, परमेश्वर भगत, शरत कुमार विद्यार्थी, सूरज मोहन साहू, विशेश्वर प्रसाद दीन, रामपवित्र सोनी, मनोज पांडेय, रामप्रसाद यादव, विनोद राम, शम्भू सोनी, जलन सिंह, मोहन साहू, सुरेन्द्र साहू, मंटू तिवारी, रामलखन साहू, फलिन्द्र रविदास, कुलदीप सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।
भव्य होगा रामनवमी सह भरत मिलाप शोभायात्रा
