लोहरदगा। अंचल कार्यालय में कार्य के प्रति भ्रष्टाचार का उजागर करते हुए भाजपा प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार साहू ने अंचलाधिकारी एवं कर्मचारियों के प्रति आरोप लगाते हुए प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि अंचल प्रशासन में भ्रष्टाचार व्याप्त है। बताते हुए कहा बिना पैसा का ना जमीन का ऑनलाइन हो रहा है। और ना ही म्यूटेशन किया जाता है। यहां तक कि भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र निर्गत करने की एवज में अंचलाधिकारी के द्वारा अपने कार्यालय परिसर में बैठकर पैसा का मांग किया जा रहा है। अंचलाधिकारी के शह पर सारे हल्का कर्मचारी कंप्यूटर ऑपरेटर आम ग्रामीण से सीधा मुंह बात तक नहीं करते हैं। पूरे अंचल प्रशासन में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। भाजपा प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर ग्रामीणों द्वारा पूर्व में भी शिकायत प्राप्त हुआ था। जिसके आलोक में भाजपा सेन्हा मंडल के अध्यक्ष के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भ्रष्टाचार मुक्त करने का चेतावनी दिया गया है। साथ ही कहा कि अगर ऐसा ही रवैया रहा तो भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय परिसर में उग्र आंदोलन भी किया जाएगा।
अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार को ले भाजपा मंडल अध्यक्ष ने किया प्रेस विज्ञप्ति जारी
