लोहरदगा। आजसू पार्टी के प्रधान कार्यालय में जिला अध्यक्ष ओम भारती की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक आयोजित हुई। बैठक में पार्टी की मजबूती पर चर्चा हुई। मौके पर पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर 5 अप्रैल 2023 को प्रदेश द्वारा शहीद रघुनाथ महतो दिवस मनाने निर्णय लिया गया। वहीं लोहरदगा जिला आजसू पार्टी शाहिद रघुनाथ महतो दिवस भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया। साथ ही 13 अप्रैल 2023 को सामाजिक न्याय मार्च का जो कार्यक्रम तय किया गया है उसमे अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं के शामिल होने की बात कही गई।बैठक में आजसू पार्टी के केंद्रीय महिला उपाध्यक्ष निरु शांति भगत, केंद्रीय सचिव राजू गुप्ता, अरविंद यादव, रामानंदन साहू, जिला कार्यकारी अध्यक्ष राम नारायण प्रसाद, प्रदेश महासचिव विलियम कुजुर, जिला के प्रवक्ता रामचंद्र गिरी, संगठन मंत्री अरविंद पाठक, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष नरेश साहू, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहिद अंसारी, नगर अध्यक्ष अशोक कुमार साहू, जिला महिला अध्यक्ष अनीता साहू, जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह, कुलेश्वर साहू, कलीम खान, आनंद राम, रमेश बैठा, जिब्राइल पवरिया, संगीता साहू, सुनीता साहू, शकुंतला, सुरजी भक्ताईन, सरस्वती देवी, मालती टोप्पो, हेमंती देवी सहित भारी संख्या में आजसू कार्यकर्ता मौजूद थे।
आजसू पार्टी की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा
