लोहरदगा। रामनवमी मेला आयोजन के दौरान 11 हजार विधुत प्रवाहित टॉलर के संपर्क में आने से झुलसे कार्यकर्ता को महाबीर मंडल व सनातनी द्वारा आर्थिक सहयोग किया गया है। बताते चले कि झुलसे युवक का इलाज वर्तमान में रांची स्तिथ देवकमल अस्पताल में चल रहा है। घायल के परिवार की आर्थिक स्थिति दयनीय होने के कारण केंद्रीय महावीर मंडल सेन्हा की पहल से सनातनी एवं रामभक्तों द्वारा सहयोग किया जा रहा है। सामाजिक कार्य के दौरान हुए हादसे में घायल सेन्हा निवासी प्रकाश महतो के पुत्र मनोज कुमार को जल्द स्वस्थ होने के लिए तमाम हिन्दू संगठन द्वारा आवश्यकतानुसार सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इसी दौरान सेन्हा थाना प्रभारी भी घायल युवक को जल्द स्वस्थ होने का कामना करते हुए आर्थिक सहयोग प्रदान किया। वही जिला के विभिन्न क्षेत्र से प्रभावित परिवार को सहयोग किया जा रहा है। और जल्द स्वस्थ होने का ईश्वर से प्रार्थना की जा रही है। प्रभावित परिवार ने सहयोगकर्ता के प्रति आभार व्यक्त किया है।
बिजली संपर्क से झुलसा युवक को केंद्रीय महावीर मंडल एवं सनातनी द्वारा किया गया सहयोग
