लोहरदगा प्रखंड मुख्यालय स्थित बहुउद्देशीय भवन में संचालित पुस्तकालय का प्रखंड विकास पदाधिकारी निरीक्षण कर अध्ययनरत छात्र छात्राओं से कहा कोशिश करने वालो का हार नही होता और सफलत के लिए शिक्षा के प्रति लगन होना छात्राओं के लिए निहायत जरूरी है। जानकारी के अनुसार बता दें कि लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित बहुदेशीय भवन में जिला प्रशासन द्वारा पुस्तकालय का उद्घाटन 21 मार्च को उपायुक्त डॉ0 वाघमारे प्रसाद कृष्ण के कर कमलों द्वारा किया गया था। तबसे प्रखंड क्षेत्र के स्नातक एव इंटर पास विधार्थियो ने 10 बजे से 5 बजे तक शिक्षा अध्ययन कर रहें है. इस पुस्तकालय में विधार्थियो को शांति मिलता है कोई आवाज नहीं होता है। बीडीओ अशोक कुमार चोपड़ा ने कहा की पुस्तकालय में पढ़ने के लिए प्रशासन की ओर से पुस्तक की व्यवस्था किया गया है और आगे भी शिक्षा को बढ़ावा देने को लेकर प्रखंड प्रशासन की ओर से सहयोग किया जाएगा। बताते हुए अनुशासन में रह कर छात्र छात्राओं को पढ़ाई करने पर जोर दिया गया। साथ ही प्रखंड स्तरीय पुस्तकालय कमिटी से बैठक कर निर्णय लिया जायेगा की प्रखंड की सरकारी छूटी के दिन पुस्तकालय खोला जाए की नही। कहा की पुस्तकालय की देखने के लिऐ प्रति दिन अलग अलग बीआरपी को लगाया गया है। बच्चो को कहा की अपने अपने दोस्तो को पुस्तकालय में पंजीयन कराए और इच्छुक विधायर्थी किताब से रिश्ता रखें कामयाब बनेंगे। मौके पर बीडीओ अशोक कुमार चोपड़ा, पंचायती राज पदाधिकारी सतकाम श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
छात्र-छात्राएं किताब से जोड़े नाता, मिलेगी सफलता : बीडीओ
