धरधरिया जलप्रपात का दौरा कर बीडीओ ने सुंदरीकरण का लिया जायजा

लोहरदगा। सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के अलौदी पंचायत में धरधरिया जलप्रपात स्थल का भ्रमण कर प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार चोपड़ा ने जायजा लिया। जानकारी के अनुसार बता दें कि धरधरिया जलप्रपात सुंदरीकरण कार्य पूर्व से विशेष प्रमंडल के तत्वधान में संवेदक द्वारा कराया जा रहा है। उसके बाबजूद धरधरिया जलप्रपात स्थल में और भी बेहतर सुंदरीकरण को लेकर उपायुक्त वाघमारे प्रसाद कृष्ण के निर्देश पर स्थल का जांच किया गया। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार चोपड़ा ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में चर्चित स्थल है जहां लोग दर्शन के लिए आते जाते रहते है। जिसे देखते हुए सुंदरीकरण पर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट हुआ है और सैलानियों के सुविधा एवं यातायात पर भी ध्यान दिया जाएगा। बताते हुए उन्होंने कहा धरधरिया जलप्रपात जाने वाला पथ जर्जर हो चुका है। जिसका निरीक्षण जांच प्रतिवेदन समर्पित किया जाएगा जिससे धरधरिया जलप्रपात की सुंदरता में निखार आए और सैलानियों को यातायात में कठिनाई का सामना करना ना पड़े। साथ ही उन्होंने कहा सैलानियों के आगवन से स्थानीय ग्रामीणों की विकास का संसाधन मिलेगा।

Share this...
Share on Facebook
Facebook
Tweet about this on Twitter
Twitter

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *