लोहरदगा। सेन्हा थाना क्षेत्र के जोगना मोड़ के समीप लोहरदगा गुमला मुख्य पथ में बाइक अनियंत्रित होकर टेम्पू ट्रक को बचाते हुए शौचालय में जा घुसा. जिससे 15 वर्षीय लड़का के माथे एवं पैर में चोटें आई है। घटना के पश्चात स्थानीय ग्रामीणों ने घायल लड़का को सेन्हा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत घर भेजा गया। घायल की पहचान कुडू निवासी गोवर्धन बैठा के 15 वर्षीय पुत्र निखिल बैठा के रूप में किया गया। बताया जाता है कि निखिल बैठा सेन्हा निवासी नित्य बैठा के पुत्र शम्भू बैठा जीजा दीदी के घर शादी समारोह में आया हुआ था। जो बाइक से घूमने के लिए निकला था। घटना की सूचना पर सआनि जमशेद खान दलबल के साथ अस्पताल पहुंच घटना का जायजा लेते हुए अग्रतर कारवाई में पुलिस जुट गई। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि कुते को बचाने के दौरान बाइक जेएच01ईजी 1344 अनियंत्रीत हो देवी बैठा के शौचालय में जा घुसा. प्राप्त जानकारी के अनुसार बता दें कि लड़का बाइक पर सवार हो सेन्हा से अरु की ओर जा रहा था इसी दरमियान कुत्ता को बचाने में घटना हुआ।
कुत्ते को बचाने में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर शौचालय में जा घुसा
