लोकतंत्र को संवारने में मीडिया की भूमिका अहम : उपायुक्त

लोहरदगा। उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। वहीं लोकतंत्र को संवारने में मीडिया की भूमिका अहम है। इतिहास रहा है कि जब-जब समाज में सुधार की जरूरत हुई है तब-तब मीडिया ने अपना कार्य किया है। देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने भी समय-समय पर अखबार निकाला और ब्रिटिश सत्ता के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंका। महात्मा गांधी ने हरिजन, सरदार भगत सिंह ने कीर्ति, बाल गंगाधर तिलक ने केसरी पत्रिका/अखबारों से अपनी बातें लोगों तक पहुंचायी। देश की आजादी के आंदोलन को एक नया आयाम दिया। उक्त बातें उपायुक्त, लोहरदगा ने आज बुधवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर सूचना, भवन लोहरदगा में आयोजित सेमिनार/संगोष्ठी के विषय “वर्तमान समय मे मीडिया की चुनौतियां एवं अवसर” में बतौर मुख्य अतिथि कही।

मीडिया की भूमिका आगे भी

उपायुक्त ने कहा कि मीडिया की भूमिका समाज सुधार में आगे भी रहेगी। आज खबरें अखबारों में लिखी जाती, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से समाचारों में प्रसारित होती हैं, उसे मीडियाकर्मी फैक्ट चेक कर मीडिया में देते हैं। जो खबरे पढ़ी जाती हैं या देखी जाती है उसमें मीडिया का कर्तव्य है कि वही खबर लिखे। समाज में सही खबरें जाएं, इसमें मीडिया का सहयोग जरूरी है।

अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए कार्य करें : आर राम कुमार

पुलिस अधीक्षक आर रामकुमार ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कहा कि मीडियाकर्मी अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। आप मीडियाकर्मी अपने स्वास्थ्य की चिंता किये बगैर कार्य करते रहते हैं। स्वस्थ रहें और अपना कार्य करते रहें। समाज निर्माण में आपकी भूमिका अहम है।

कार्यक्रम में सन्मार्ग हिंदी दैनिक के ब्यूरो चीफ कयूम खान ने कहा कि आज के सामाजिक संरचना में प्रेस की अहम भूमिका है। प्रेस, प्रशासन तथा जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है। वेबपोर्टल, व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्यूटर, इंस्टाग्राम आदि सोशल मीडिया के आ जाने से लाखों चुनौतियां हैं। बावजूद मीडिया अपने दायित्वों का निवर्हन पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ करता है। समय बदला है। प्रेस मीडिया का स्वरूप भी बदला है। लेकिन मीडिया कर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी पारदर्शिता के साथ करते हैं। चाहे कोरोना काल हो या वर्तमान समय की अन्य चुनौतियां हों, इन सभी का पत्रकारों ने डटकर मुकाबला किया है। मित्रों!आज जहां मीडिया जगत में चुनौतियां हैं तो अवसर भी मिला है।

कार्यक्रम में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी उपस्थित मीडियाकर्मियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पलटू महतो द्वारा स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

इस अवसर पर सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी आशीष कुमार, स्वागतक सुभद्रा कुमारी, अनुसेवक सुहैल अहमद, विकास वर्मा व विभिन्न समाचार-पत्रों व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया चैनल के ब्यूरोचीफ व प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share this...
Share on Facebook
Facebook
Tweet about this on Twitter
Twitter

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *