लोहरदगा। सरकारी कामकाज की समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि सरकारी काम कुछ अच्छा कुछ खराब हुआ है।
मुख्यमंत्री 13 दिसंबर को लोहरदगा जिला परिषद परिषद में राज्य स्तरीय और लोहरदगा व गुमला जिले के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ लंबी समीक्षा बैठक की। मीडिया से बात करते हुए कहा कि बैठक में बातें तो बहुत हुई हैं। कुछ अच्छी हैं कुछ खराब हैं। जो कमियां पाई गई हैं उन्हें ठीक करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है। समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ कामों को पूरा करने को कहा गया है। काम नहीं होने पर जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी। अफसरों को कह दिया गया है। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम अभी चला था। इसमें भी काफी काम हुआ है। इसकी समीक्षा की गई। कई जगह बेहतर काम हुआ है मगर कुछ जगह उदासीनता ही पाई गई है जिसे सुधार करने को कहा गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा समीक्षा बैठक को लेकर राज्य और दोनों जिलों के आला अधिकारी सुबह से ही पहुंचने लगे थे। सुरक्षा का पुख्ता बंदोबस्त मौके पर किया गया था। पुलिस ने लोहरदगा ब्लॉक के पहले बैरिकेडिंग लगा दी थी।
सरकारी काम कुछ अच्छा – कुछ खराब :सीएम
