चित्रांश महापरिवार से मिले पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय काँग्रेस के पक्ष में मतदान करने का किया अपील

रामगढ़ जिला ब्यूरो टेकलाल महतो की रिपोर्ट

ममता देवी आन्दोलन से उपजी नेत्री है : सुबोधकांत सहाय

गोला/रामगढ़। पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री सह् राँची लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय सोमवार की शाम गोला के बक्शी टोला स्थित चित्रगुप्त मंदिर पहुँचे। जहाँ चित्रगुप्त महापरिवार के सदस्यों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। चित्रगुप्त मंदिर पहुँचने पर उन्हें फूलमाला से लाद दिया गया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री के साथ प्रदेश काँग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, काँग्रेस जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान, कमाल शहजादा, प्रखंड अध्यक्ष संतोष सोनी, चितरंजन चौधरी बैठक में शामिल हुए। सुबोधकांत सहाय ने अपने संबोधन में कहा कि कायस्थ परिवार का काफी गौरवशाली इतिहास रहा है तथा शिक्षा के दृष्टि से ये वर्ग काफी प्रगतिशील रहा है। उन्होंने बताया कि चूँकि गोला से मेरा काफी पुराना रिश्ता रहा है तथा इस चित्रांश परिवार से मेरा सम्बन्ध है इसलिए मेरा अपने चित्रांश परिवार से मेरी आग्रह एवं अपील है कि बजरंग महतो के पक्ष में मतदान करें। ममता देवी आन्दोलन से उपजी नेत्री है तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाता उन्हें पाँच वर्षों के लिए चुना था लेकिन षडयंत्र के तहत उनकी सदस्यता समाप्त कराकर रामगढ़ की जनता पर उपचुनाव थोपा गया। इसलिए इसका जबाब देना है। मौके पर महापरिवार के सचिव ज्योति कुमार सिन्हा, कुँवर कुमार बक्शी, प्रदीप चन्द्र लाला, संजय बक्शी, रवि अम्बष्ठ, बिपिन बिहारी प्रसाद, सहदेव बक्शी, प्रदीप सिन्हा, सुजीत सिन्हा, रजनीश आनंद, सुमन कुमार सिन्हा संदीप बक्शी, प्रमोद बक्शी शैलेश चन्द्र लाला, अभिषेक सिन्हा, बिरेन्द्र बक्शी, शैलेन्द्र सिन्हा,जीवन बक्शी, मयंक बक्शी, प्रितेश बक्शी सहित कई लोग मौजूद थे।

Share this...
Share on Facebook
Facebook
Tweet about this on Twitter
Twitter

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *