गन्ना खेत में आगजनी की घटना, किसान को हुआ नुकसान

सेन्हा। सेन्हा थाना क्षेत्र के बरही निवासी दशरथ महतो एवं दिनेश महतो के गन्ना खेत में आगजनी से लाखों रुपये का फसल जल खाख हो गया। वहीं ग्रामीणों के सार्थक पहल से अन्य किसान के खेत मे आगजनी होने से बचाया गया। बताया जाता है कि ग्रामीण तत्प्रता के साथ कदम नही उठाते तो दो से अधिक किसान के गन्ना फसल जल कर नष्ट हो जाता। इसके अलावे बताया गया कि दशरथ महतो के ढाई एकड़ एवं दिनेश महतो के ढाई एकड़ खेत में गन्ना फसल लगा हुआ था। जिसमें आग लगने से फसल नष्ट हो गया। वहीं आगजनी घटना किसी असमाजिक तत्वों के कारण हुआ है या अन्य कारण हो जिसका खुलासा नही हुआ। लेकिन आगजनी से किसान काफी चिंतित है। और आर्थिक संकट को झेलने पर मजबूर हैं। वहीं इस घटना की सूचना अंचलाधिकारी विजय कुमार को प्राप्त होते ही उन्होंने कहा किसान वर्ग के लोग काफी परिश्रम कर फसल उपजाते हैं। ऐसे प्रस्थिति में किसान का फसल आगजनी या अन्य किसी कारण से नष्ट हो जाता है तो उस किसान का पूंजी तो नष्ट होता ही है साथ ही आर्थिक स्थिति पर भी प्रभाव पड़ता है। बताते हुए उन्होंने कहा जांचोपरांत फसल नष्ट से हुई है नुकसान की भरपाई आपदा राहत कोष से किया जाएगा।

Share this...
Share on Facebook
Facebook
Tweet about this on Twitter
Twitter

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *