सेन्हा । राजकीय उत्क्रमित बुनियादी उच्च विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी कार्यशाला का आयोजन किया गया। छात्र छात्राओं ने बढ़ते टेक्नोलॉजी के साथ एक से बढ़ कर एक विज्ञान कला का प्रदर्शनी किया। उक्त विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम देश के महान वैज्ञानिक सीबी रमन के जन्म दिवस के रूप में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया था। आयोजित कार्यक्रम में छात्र छत्राओं द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी प्रस्तुत के पूर्व कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रामकरण द्विवेदी, बीपीओ प्रकाश रंजन, प्रधानध्यापिका रेणु मिश्रा एवं समस्त शिक्षक ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया।आयोजित प्रदर्शनी कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चे सोनिका कुमारी, निखिल यादव, विशाखा कुमारी, शोएब अन्सारी, रंजन कुमार, नफीसा प्रवीण, अंजनी उराँव, सिमरन निशी, सुनीता कुमारी, जीसान अकरम, शशि बखला, नीरज पन्ना, नुरजंहा खातुन, सैफ अन्सारी, खुशी कुमारी, दुर्गेश्वरी कुमारी, अयान अन्सारी, प्रीति कुमारी सहित अन्य छात्र छत्राओ द्वारा भिन्न भिन्न मॉडल तैयार किया गया था। मौके पर शिक्षक मेराज आलम, चाँदनी शाहदेव, डॉक्टर बैजयंती उराँव, रंजू साहु के अलावे विद्यालय के छात्र छात्राएँ उपस्थित थे।