चिकित्सकों ने हड़ताल का किया समर्थन, ओपीडी बन्द, मरीज परेशान

सेन्हा । सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित संचालित समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कार्यरत सभी डॉक्टर एक दिन के लिए ओपीडी बन्द कर हड़ताल के समर्थन में अपनी मांग को जगजाहिर किया। झारखंड राज्य के अलग अलग जिला में 15 दिनों के अंदर जो व्यवहार किया गया है उससे राज्य के सभी डॉक्टर एक दिन के लिए कार्य बंद कर हड़ताल पर चले गए है। जिससे मरीजों के बीच समस्या उतपन हो रही है। इस संदर्भ में सहायक चिकित्सक डॉक्टर अनुज रौशन मिंज ने जानकारी देते हुए कहा कि झारखंड राज्य में आईएमए और झासा के आवाह्न पर ओपीडी को बंद कर डॉक्टर सुरक्षा एक्ट की मांग सहित विभिन्न बिंदुओं को लेकर चिकित्सा सेवा ठप रखा गया है। साथ ही उन्होंने कहा राज्य के कई ऐसे जिला है जहां डॉक्टरों के साथ अधिकारी से लेकर ग्रामीणों का अत्याचार बढ़ रहा है। ऐसा ही एक मामला लोहरदगा जिला सिविल सर्जन से जुड़ा हुआ है। जिससे डॉक्टर अपने आपको असुरक्षित महसूश कर रहें है। जनकारी देते हुए कहा कि फिलहाल एक दिन के लिए डॉक्टर हड़ताल पर है। आगे एशोसियन जो निर्णय लेगी उसी के अनुसार कार्य आरम्भ किया जाएगा। सेन्हा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हड़ताल के बाबजूद इमजेन्सी सेवा बहाल रखा गया है।

Share this...
Share on Facebook
Facebook
Tweet about this on Twitter
Twitter

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *