लोहरदगा। लोहरदगा जिले में गुरुवार को हुई बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण दो पहिया वाहन चालकों, पैदल चलने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़क के गड्ढों में पानी जम गया है। गुरुवार को दिन भर घने बादल छाए रहे। जिसके बाद शाम में बारिश हुई। जिससे आवागमन में भी दिक्कतों का सामना लोगों को पड़ा। बारिश के कारण सड़क के किनारे की मिट्टी नम हो गई। नम मिट्टी में फंसने से कई वाहन चालकों को परेशानी हुई। वही बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है।
बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, मौसम हुवा सुहाना
