सर्वसम्मति से जिला मुखिया संघ का चुनाव संपन्न, जिला अध्यक्ष बनाए गए बासुदेव

लोहरदगा। सदर प्रखंड क्षेत्र के हरमू पंचायत भवन में रविवार को जिला मुखिया संघ चुनाव को लेकर जिला अंतर्गत 7 प्रखंड के 66 पंचायत के मुखियाओं का बैठक हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से नई मुखिया संघ चुनाव पर सहमति बनाई गई। जिसमें सर्वसम्मति से मुखिया संघ का जिला अध्यक्ष बासुदेव उरांव को बनाया गया। कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप उरांव, सचिव परमेश्वर महली, सह सचिव राजश्री उरांव, कोषाध्यक्ष बुद्धेश्वर उरांव, सह कोषाध्यक्ष सुखमनी टोप्पो, मीडिया प्रभारी ममता कुमारी, राजू उरांव को बनाया गया। वही प्रत्येक प्रखंड से एक-एक उपाध्यक्ष बनाया गया। जिसमें अनिल उरांव, विरेंद्र महली, सुमित उरांव, राजकिशन उरांव, बसंत उरांव, भागवत खेरवार, ललिता देवी को शामिल किया गया। वही सर्वसम्मति से जिला मुखिया संघ सलाहकार समिति बनाया गया। जिसमें दिलीप कुमार उरांव, कमला देवी, इंद्रदेव उरांव, राजू उरांव, सुषमा देवी, चांदमणि उरांव को शामिल किया गया। नवनिर्वाचित संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि संघ को तभी मजबूती प्रदान कर सकते हैं, जब तन मन से सभी मुखिया साथ देंगे। सभी को एक साथ लेकर चलने की पहली प्राथमिकता होगी एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजना को धरातल पर उतारने सहित जन समस्या का निराकरण कराने में संघ का भी महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। आने वाले समय में मुखिया का बेहतर योगदान रहे इस दिशा में कार्य किया जाएगा। मौके पर जिले के सभी पंचायत के मुखिया मौजूद थे।

Share this...
Share on Facebook
Facebook
Tweet about this on Twitter
Twitter

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *