लोहरदगा। राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश कार्यालय रांची में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई. जिसमें मुख्य रूप में झारखंड प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे. जिसमें सदस्यता अभियान जोर शोर से चलाने का आदेश दिया गया, साथ ही आगामी लोकसभा विधानसभा को देखते हुए बुथ कमेटी को मजबूती बनाने का भी आदेश दिया गया. जिससे चुनाव में अधिक से अधिक अपने दल का प्रत्याशी विजय हो सके. इसके साथ ही राष्ट्रीय जनता दल के लोहरदगा जिला अध्यक्ष सुनील कुमार मेहता को प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा मनोनीत किया गया. सुनील कुमार मेहता के जिला अध्यक्ष बनने पर प्रदेश के नेता त्रिपुरारी सिंह, सदाकत हुसैन, हीरालाल गुप्ता, इकरामुल अंसारी, संजय गुप्ता, अल्ताफ आलम, गोविंद राम वर्मा, मुनीर अंसारी, साहिल अंसारी, अनुज गुप्ता, सरवन तिर्की, कृष्णराव ने बधाई दी हैं।
सुनील कुमार मेहता के जिला अध्यक्ष बनने पर प्रदेश के नेताओ ने दी बधाई
