लोहरदगा। केंद्रीय महावीर मण्डल कुड़ु के अध्यक्ष लाल गुड्डू नाथ शाहदेव ने लोहरदगा सुभाष चन्द्र बोस चौक के समीप कुड़ु निवासी आर्य संजय पासवान की सड़क दुर्घटना में हुए दर्दनाक मौत पर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है। विदित हो कि बीते रात सड़क दुर्घटना में संजय गंभीर रूप से घायल हो गए थे और इलाज के दौरान रिम्स में उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि आर्य संजय पासवान एक बहुत ही होनहार और संस्कारी बालक था और समाज हित में होने वाले हर धार्मिक और सामाजिक कार्य में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने वाला व्यक्ति था। समाज ने अपना एक होनहार बेटा खो दिया जिसकी भरपाई नहीं हो सकती है। उनके निधन पर लोगों ने शोक व्यक्त किया है. शोक व्यक्त करने वालों में महावीर मण्डल के सचिव आनंद यादव, राजू रजक, संतोष पासवान, विविध भारती, पंकज भारती, ओम प्रकाश साहू, संजय चौधरी, सुदामा प्रसाद, लाल विकास नाथ शाहदेव, रवि कुमार, अमित कुमार बंटू, ओम प्रकाश साहू, अनु प्रसाद, बिट्टू प्रसाद, राजा, विनय कुमार, अमित राज, राहुल प्रसाद चौधरी, बृजेश प्रसाद, नवीन कुमार टिंकू, प्रभात कुमार, राजेश प्रसाद, रवि पासवान, रोशन कुमार, रामखेलावन राम सहित अन्य के नाम शामिल है.