लोहरदगा। आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का प्रखंड स्तरीय बैठक भड़गांव बाजार टाड मैदान में आयोजित हुआ अपनी मांग एवं रणनीति को लेकर किया गया चर्चा लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के भड़गांव पंचायत स्थित बाजार टांड़ में झारखण्ड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का प्रखंड स्तरीय बैठक प्रखंड आंदोलनकारी अध्यक्ष भीखराम उराँव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। झारखण्ड आंदोलनकारियों का आयोजित बैठक में मुख्यरूप से झारखण्ड आंदोलनकारी जिला सह संयोजक जहेरा बेगम उपस्थित हुई। बैठक के दौरान अपनी मांगों पर विचार विमर्श करते हुए आगामी कार्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा किया गया। तथा रूप रेखा भी तैयार किया गया। मौके पर मौजूद जिला सह संयोजक जहेरा बेगम ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राजू महतो और अश्विनी कुजूर के नेतृत्व में सीता उराईन ने झारखण्ड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के जिला संयोजक रामनन्दन साहु पर आरोप लगाते हुए कहा गया कि आंदोलनकरियो से पैसा की मांग किया जाता है। जिसपर जांचोपरांत जिला संयोजक जहेरा बेगम एवं भीखराम उराँव ने आरोप को बेबुनियाद और निराधार बताते हुए कहा की साजिश के तहत बदनाम करने का राजनीतिक षड्यंत्र है। मौके पर मनमोहन साहु,जहुर अंसारी, सोहन मुंडा, मंगलेश्वर पाहन, अमानत अंसारी, सजित उराँव, बिरसमुनी उराँव, बिनु महतो, नन्दू लोहरा, तुलसी साहु, हरि उराँव, बालकिशुन यादव, छेदी अंसारी सहित कुडू व लोहरदगा प्रखंड क्षेत्र के आंदोलनकारी सदस्य उपस्थित थे।
झारखंड आंदोलनकारियों को मिले सम्मान: जहेरा बेगम
