अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो घायल

लोहरदगा। लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा थाना क्षेत्र के भड़गांव तालाब के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार दो लड़का घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सेन्हा थाना पुलिस को दिया गया। घटना की सूचना पर सेन्हा थाना पुलिस घटना स्थल पहुंच दोनो घायल को सेन्हा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सा प्रभारी डॉ0 दिव्या निशि ने प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल लोहरदगा रेफर किया गया। घायल की पहचान कुंदगड़ी निवासी जितिया उराँव के 15 वर्षीय पुत्र आकाश उराव तथा शिबू उराँव के 15 वर्षीय पुत्र सुलचदेव उराँव के रूप में किया गया। बताया जाता है कि दोनो युवक बाइक से अपने घर कुंदगड़ी जा रहा था कि अज्ञात वाहन के चालक ने धक्का मारते हुए घटना स्थल से वाहन लेकर फरार हो गया।

Share this...
Share on Facebook
Facebook
Tweet about this on Twitter
Twitter

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *