लोहरदगा। भारतीय जनता पार्टी की जिला ईकाई ने गुरुवार को भाजपा का 44वां स्थापना दिवस मनाया। मौके पर जिलाध्यक्ष मनीर उराँव द्वारा बक्सीडिप्पा स्थित भाजपा कार्यालय में झंडारोहण किया गया और कार्यकर्ताओं ने अपने- अपने घरों पर झंडा लगाया। आयोजित कार्यक्रम में जिले के जनसंघ काल के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला अध्यक्ष ब्रजबिहारी प्रसाद, उमेश कास्यकार, राजकिशोर महतो, विनोद राय उपस्थित थे। झंडोत्तोलन के पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर देश के कार्यकर्ताओं के संबोधन कार्यक्रम को पार्टी कार्यालय में टेलीविजन के माध्यम से उनकी कथनों को सुना गया. साथ ही आगामी 11 अप्रैल को होने वाली हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ सचिवालय घेराव कार्यक्रम को लेकर संयोजक जिला उपाध्यक्ष सूरज मोहन साहू, वाहन व्यवस्था प्रमुख जिला महामंत्री राजकुमार वर्मा एवं ओम प्रकाश गुप्ता को बनाया गया। दीवार लेखन कार्यक्रम की जिम्मेवारी नगर और ग्रामीण मंडल युवा मोर्चा, किस्को अनुसूचित जाति मोर्चा, कुड़ु व कैरो मंडल ओबीसी मोर्चा, सेन्हा मंडल किसान मोर्चा, पेशरार मंडल अनिल उराँव, भंडरा मंडल विवेक सोनी को दी गई। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जितेंद्र महतो के नेतृत्व में जनसंघ काल के कार्यकर्ता ब्रजबिहारी प्रसाद, उमेश कास्यकार, विनोद राय, राजकिशोर महतो को प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी राजेश महतो की उपस्थिति में पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर नीरज कुमार, हर्षनाथ महतो, नवीन कुमार टिंकू, समेला भगत, सूरज मोहन साहू, बालकृष्णा सिंह, अनिल उरांव, जगनंदन पौराणिक, मनिष शिखर, जितेंद्र महतो, प्रकाश नायक, सुरेश बैठा, अशोक साहू, सरिता देवी, सुरेश लोहरा, ओम गुप्ता, संजय कुमार, विजय महतो, बृजनंदन यादव, उमेश कास्यकार, अमर भगत, राजू कुशवाहा सहित अन्य शामिल थे।
भाजपा ने मनाया अपना 44वां स्थापना दिवस
