पूर्व विधायक ने शोक व्यक्त किया

लोहरदगा। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक सुखदेव भगत रविवार को कैरो निवासी पत्रकार समीद अंसारी व सकील अंसारी के आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया. विदित हो कि पत्रकार बन्धु के माता का देहांत विगत 3 अप्रैल को इलाज के दौरान हो गया था। सुखदेव भगत ने कहा आकस्मिक देहांत की खबर सुनकर दुख हुआ. झारखण्ड से बाहर रहने के कारण अंतिम मिट्टी देने में सामील नही हो सका। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में धैर्य रखने की जरूरत है। हम सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं, सुख दुख में हमलोग हमेशा साथ रहें और आगे भी साथ रहेंगे। मौके पर पवन गौतम, शाहिद अहमद बेलू, मो सजाद, अख्तर अंसारी, मुस्लिम अंसारी, जमीरुदीन अंसारी, वाहिद अंसारी, वसीम खान, सकील अंसारी, अकबर खान, शोएब अख्तर आदि उपस्थित थे।

Share this...
Share on Facebook
Facebook
Tweet about this on Twitter
Twitter

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *