संतोष महतो बने कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के स्टेट कोऑर्डिनेटर, जयनाथ लोहरदगा चेयरमैन

लोहरदगा। ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी ओबीसी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय चेयरमैन कैप्टन अजय सिंह यादव ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ओबीसी प्रकोष्ठ का गठन करते हुए कमिटी का विस्तार किया है। जिसमे कमिटी के नए व पुराने चेहरे को जगह दी है। इसके तहत रांची निवासी अभिलाष साहू को स्टेट चेयरमैन बनाया गया है। वही लोहरदगा कोईरी मुहल्ला निवासी भरत महतो के पुत्र संतोष कुमार महतो को स्टेट कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। वही सेन्हा निवासी जयनाथ साहू को लोहरदगा जिले का चेयरमैन बनाया गया है। संतोष महतो कांग्रेस के एनएसयूआई विंग में डेढ़ दशक पूर्व में जॉइन किए थे। सबसे पहले वे एनएसयूआई के बीएस कॉलेज अध्यक्ष के पद पर जिम्मेदारी संभाली थी। इसके बाद एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के पद पर भी कार्य किया। उन्हें लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कई बार प्रखण्ड का प्रभारी नियुक्त किया गया था। उनके ओबीसी प्रकोष्ठ के स्टेट कोऑर्डिनेटर बनने पर जिला कांग्रेस में हर्ष व उल्लास का माहौल है। उन्हें हर तरफ से बधाई व शुभकामनाएं मिल रही है। बधाई देने वालो में सूबे के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहु, मंत्री पुत्र रोहित प्रियदर्शी उराव, पूर्व विधायक सुखदेव भगत, सांसद प्रतिनिधि अशोक यादव, विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, जिला अध्यक्ष सूखैर भगत, प्रदेश डेलीगेट लाल अजय नाथ शाहदेव, कार्यकारी अध्यक्ष हाजी शकील अहमद, नेसार अहमद, जिप अध्यक्ष रीना कुमारी, पेशरार जिप सदस्य रूबी कुमारी, किस्को जिला परिषद सदस्य संदीप गुप्ता, जबारुल अंसारी, संदीप मिश्रा, ओमप्रकाश लक्की, रामाधार पाठक, शेखर भगत, दिनेश गुप्ता, शम्भु प्रजापति, जगदीप भगत, शामूल अंसारी, ठाकुर प्रसाद, डोमना उरांव, सदरुल अंसारी, आजाद अंसारी, अनीश खान, रविन्द्र सिंह खेरवार, बिनोद सिंह खेरवार, जुगल उरांव अनिल उरांव, प्रकाश उरांव,, प्रदीप विश्वकर्मा, दीपक महतो, युवा अध्यक्ष विशाल डुंगडुंग, जियाउल अंसारी, इंतेखाफ अंसारी, देवनाथ उराव, विनय उरांव, सुशीला देवी, अमृता भगत, बीरमत भगत, संजय नायक, सत्यदेव भगत, शमीम अंसारी, हरिदास उराव, सुशील उराव, अनवर अंसारी, सुजीत प्रजापति, सुजीत साहू, विकास कुमार, राहुल कुमार, अजय महतो, बिनय महतो, अभय महतो, राजेश महतो सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेताओं ने बधाई देते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी औऱ संगठन मजबूत होगा।

Share this...
Share on Facebook
Facebook
Tweet about this on Twitter
Twitter

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *