लोहरदगा। सेन्हा प्रखंड के ज्ञान ज्योति संघ कार्यालय सेन्हा में वितीय सहायता केंद्र के अंतर्गत सक्षम सेन्टर का उद्घाटन बैंक ऑफ इंडिया शाखा सेन्हा के प्रबंधक क्षितिज वर्मा द्वारा फीता काट कर किया गया। वितीय सहायता केंद्र के अंतर्गत सक्षम सेन्टर के माध्यम से पंचायत स्तर पर कैश लेश लेन देन करने को लेकर विस्तार पूर्वक जानकारी स्वयं सहायता समूह को दिया गया। साथ ही ग्रामीण वितीय सेवा के तहत ऋण, बीमा, पेंशन, स्वास्थ्य बीमा और बचत के सम्बन्ध में परामर्श भी दिया गया। इसके अलावे ग्रामीण क्षेत्र में महिला मंडल से जुड़कर महिलाएं लाभ प्राप्त कर सकती हैं। साथ ही उद्घाटन के पश्चात प्रखंड क्षेत्र के सेन्हा और सेरेंगहातु तोड़ार पंचायत के महिला समूह को कैम्प आयोजित कर महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर जयन्त महिमा कंडुलना, उमंग कुमार, सज्जाद अंसारी के अलावे प्रेममनी पन्ना, ललिता देवी, गीता देवी, लीला उराँव, आशा देवी, राजमुनी उराँव, अचरज देवी, जयमन्ती उराँव सहित महिला मंडल की सभी दीदी उपस्थित थीं।
सक्षम सेंटर उदघाटन के पश्चात प्रबंधक ने महिला समूह को दी जानकारी
