भाजपा कुडू मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न

लोहरदगा। भारतीय जनता पार्टी कुडू मण्डल की कार्यसमिति की बैठक मण्डल अध्यक्ष सुदामा प्रसाद के अध्यक्षता में कुडू स्थित शिशु विद्या मंदिर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण कर वन्देमातरम गान के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ पूर्व ज़िला अध्यक्ष ब्रज बिहारी प्रसाद, राजेंद्र महतो, नवीन कुमार टिंकू एवम् सजल कुमार उपस्थित हुए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मण्डल अध्यक्ष सुदामा प्रसाद ने विषय वस्तु की जानकारी दिया, उन्होंने कहा कि प्रदेश के आदेशानुसार एक माह जन संपर्क अभियान चलाना है, जिससे पार्टी के विचारधारा से अन्य लोग भी जुड़ पाएंगे और भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक रूप से मजबूत होगा, मण्डल अध्यक्ष ने मण्डल के सभी कार्यकर्ताओं से अपील किया है कि भाजपा सरकार की उपलब्धियों की जानकारी जनता को दें और उन्हें दिग्भ्रमित से बचाएं। कांग्रेस और जेएमएम के लोग झूठ की राजनीति करने जानते हैं, उनका अपना तो कुछ करनी होता नहीं बस दूसरे के द्वारा किया गया कार्य को अपना बताना जानते हैं, उन्होंने कहा आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि राज्य की जनता के हितों की रक्षा में अपना कर्तव्य का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करें। मौके पर ब्रज बिहारी प्रसाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का पूरे प्रदेश में महाजनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय संगठन को मजबूत बनाने में कारगर साबित होगी,इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को इस अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना है, आज वर्तमान की झारखंड सरकार हर वायदा पर विफल साबित हुई है ,चाहे वह कानून व्यवस्था हो या विकास कार्य की बात हो,आज की सरकार केवल राज्य में लूटपाट करने में ही अपना ध्यान लगाये हुए है। आज राज्य में पुनः उग्रवादियों के वर्चस्व स्थापित होता जा रहा है और आम जनमानस भय की स्थिति में जीने को विवश हैं। उन्होंने कहा राज्य में लूट, हत्या, बलात्कार, बेरोजगारी चरम पर पहुँचती जा रही है और सरकार केवल अपना चेहरा चमकाने में व्यस्त है। मौके पर नवीन कुमार टिंकू, संजय चौधरी, भूषण प्रसाद, राजेश प्रसाद, धीरज प्रसाद ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामन्त्री यदुनंदन तिवारी एवम् कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा व धन्यवाद ज्ञापन मण्डल उपाध्यक्ष वरूण बैठा ने किया। मौके पर राजू कुमार रजक, कृष्णा मोदी, पंकज भारती, प्रकाश सिंह, विश्वजीत भारती, अमित कुमार बंटू, दुबराज वर्मा, शशी कुमार, नवीन कुमार चुन्नू, लाल गौरीशंकरनाथ शाहदेव, विनय कुमार, मुनेश्वर पांडे, श्याम किशोर गुप्ता, मनकिशोर राम, प्रेम मुंडा, अनिल अग्रवाल एवम् अन्य लोग उपस्थित थें।

Share this...
Share on Facebook
Facebook
Tweet about this on Twitter
Twitter

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *