आंगो पंचायत मे आजसू पार्टी के युवा मोर्चा का गठन किया गया |

Views: 0

बड़कागांव विधानसभा सभा बदलाव की राह देख रही है : पप्पू प्रसाद दांगी

इस बार रौशनलाल चौधरी जी से ही बड़कागांव रौशन होगा : नारायण कुमार

बड़कागांव / हजारीबाग:- बड़कागाँव विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत आंगो के पुराना स्कुल के सभागार मेआजसू पार्टी के युवा मोर्चा के पंचायत स्तरीय समिति के गठन हेतु एक बैठक की गई, जिसकी अध्यक्षता शिबू कुमार महतो और संचालन नारायण कुमार ने किया,आजसू पार्टी युवा मोर्चा बड़कागांव प्रखंड के सचिव श्री पप्पू कुमार दांगी ने पार्टी के विचारों से सभी को अवगत कराते हुए आंगो पंचायत के लिए युवा मोर्चा का गठन के लिए निम्नलिखित नाम का सुझाव दिया जिसे सर्वसम्मति से पारित कर अध्यक्ष,लालदेव महतो सचिव जालेश्वर कुमार महतो कोषाध्यक्ष कौलेश्वर महतो, उपाध्यक्ष, संदीप मुंडा, साथ हीमहिला युवा मोर्चा का भी गठन किया गया जिसमे सर्वसम्मति से अध्यक्ष रीना देवी,सचिव,खुशबू देवी, कोषाध्यक्ष,शोभा देवी, उपाध्यक्ष, मुनीता देवी सहित दोनों मोर्चा के लिए 21 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए,उपस्थित सभी लोगों ने आने वाला विधानसभा मे श्री रौशनलाल चौधरी जी को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया, इस मौके पर मुख्य रूप से,आजसू युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष नारायण कुमार, प्रखंड सचिव पप्पू कुमार दांगी सहित आजसू पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top