कैरो प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों ने ग्रामीण किसान के फसलों को किया बर्बाद |

Views: 0

कैरो प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का झुंड विगत कई दिनों से तांडव मचा रहा है।हाथियों के झुंड से ग्रामीण किसान हलकान है।खेतों में धान व सब्जी की फसल हाथी रौंद कर बर्बाद कर रहे है।बेलगाम हाथियों से ग्रामीणों को जानमाल की छती होने का भय लगातार लगा रहता है। मिली जानकारी के अनुसार कुछ महीनों से हाथियों का झुंड कुडू,कैरो और भंडरा प्रखण्ड क्षेत्र में लगातर आवागमन कर रहाहै। आज हाथियों का एक झुंड ने जमकर किसान के फसलों का नुकशान पहुंचाया है। हाथीयों का झुंड प्रखण्ड क्षेत्र के महुअरी जंगल मे अड्डा बनाये हुये था।रात होते ही हाथियों का झुंड निकला और कन्दनी नदी के किनारे-किनारे सढाबे होते हुए तान, हुदू की ओर निकल गया।इस क्रम में गुजरू यादव,सकील अंसारी,अदला उराँव,सुकरा उराँव आदि कई किसान के खेतों में लगे धान की फसलों को रौंद डाला। जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ।वहीं प्रभावित लोगों ने वन विभाग से मुआवजा दिलाने की गुहार लगाया है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top