लोहरदगा। मंच अध्यक्ष के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर नए अध्यक्ष का चयन किया गया।
जयप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में एक आम सभा उनके निवास स्थान पर बुलाई गई जिसमें सभी सदस्यों की उपस्थिति में मंच अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा के द्वारा निशांत सराफ का नाम अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया गया सभी सदस्यों की सहमति से निशांत सराफ को अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। बाकी सभी पदाधिकारी पूर्व की भांति अपने-अपने पदों पर बने रहेंगे।
कार्यक्रम में जय प्रकाश शर्मा, निशांत सराफ, विकास सर्राफ ,अभिषेक पोद्दार ,चंदन राजगढ़िया , अनुराग पोद्दार, शुभम शर्मा, मनीष राजगढ़िया, आशीष पोद्दार ,प्रतिक पोद्दार, अभिषेक बंका, मयंक मोदी, निशान पोद्दार ,विनायक केडिया ,सहित तमाम सदस्य उपस्थित थे।
निशांत सराफ बने नये मारवाड़ी युवा मंच लोहरदगा के अध्यक्ष
