क्षेत्र भ्रमण के दौरान सौ से अधिक नारियल फोड़कर भगवान व माता रानी से लिया आशीर्वाद
गोड्डा:जिले के महगामा विधानसभा क्षेत्र में भी चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।बताया जाता है की क्षेत्र में भ्रमण के दौरान भाजपा कार्यकर्ता निरंजन कुमार सिन्हा ने एक सौ से अधिक नारियल फोड़कर भगवान शिव शंकर और माता पार्वती समेत माता काली का पूजा अर्चना करते हुए आशीर्वाद लिया।कई आदिवासी गांव में निरंजन ने आदिवासी परंपरा की भाग्यवान की पंडाल बनाने की भी कसम खाई है।बताया जाता है की निरंजन कुमार सिन्हा 25 वर्षो से बिना लोभ लालच के लोगो की मदद करते आ रहे है।जिसके कारण लोगो का प्यार दुलार भी निरंजन कुमार सिन्हा को मिल रहा है।निरंजन कुमार सिन्हा ने कहा की विधायक से जितने के बाद किसी भी आम आदमी को दिक्कत होने नही देंगे।उधर बीते दिनों निरंजन कुमार सिन्हा को रायडीह पहुंचने पर आदिवासी लोगो ने आदिवासी परंपरा के साथ अढौल फूल का माला पहनाकर स्वागत किया।वही मौके पर निरंजन कुमार सिन्हा के बड़े पुत्र सुमित कुमार सिन्हा व छोटे पुत्र शिवम एन सिन्हा व पवन सिंह व राजेश लाला व निशा कुमारी समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।