Views: 0
केरेडारी/ हजारीबाग:– दिनांक 31/12/2024 को अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ के पदाधिकारियों ने अंचलाधिकारी केरेडारी एवं केरेडारी थाना को चट्टी बरियातू कोल परियोजना में गठित यूनियन के पदाधिकारियों नाम की सूची का प्रतिलिपि सौंपा। इस अवसर पर मुख्य रूप से यूनियन के अध्यक्ष कुलदीप साव,कार्यकारी अध्यक्ष शंभू गुप्ता ,उपाध्यक्ष प्रकाश कुमार गुप्ता, सचिव कामेश्वर महतो,सह सचिव संतोष महतो, कोषाध्यक्ष कौलेश्वर प्रसाद,सह कोषाध्यक्ष गुलदेव महतो,संगठन मंत्री रामकुमार साहू, सह संगठन मंत्री अमन कुमार सिंह,मीडिया प्रभारी सचिन राम,सह मीडिया प्रभारी सचिन कुमार गुप्ता तथा कई पदाधिकारी उपस्थित थे।