गोला/रामगढ़। आजसू पार्टी सुप्रीमो झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो का रांची से गोमिया जाने के क्रम में गोला प्रमुख गीता देवी के आवासीय कार्यालय के समक्ष माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने गोला प्रमुख गीता देवी को प्रमुख बनने पर बधाई व शुभकामनाएं दिए। अपने क्षेत्र के ग्रामीणों की सेवा और विकास के प्रति तत्पर रहे और जनता के हित में कार्य करते हुए अपना कार्यकाल व दायत्व को निभाने का आशीर्वाद स्वरूप निर्देश दिए। मौके पर मगनपुर पंचायत के मुखिया मो नुरुल्लाह अंसारी,चोकाद पंचायत मुखिया रूपा देवी,उपमुखिया अभिनाष कुमार,समाजसेवी रंधीर बसरिया, टेकलाल महतो, खेमलाल महतो, जनार्धन महतो,कालीचरण महतो,भुनेश्वर महतो,वाहिद अंसारी,चतुर मुंडा,सुरेन्द्र महतो,हरीओम,नीतीश,राजकुमार, आकाश,दीपक मांझी एवं सैकड़ों महिला पुरष उपस्थित थे।
