चडरी तालाब में छोड़ा गया 200 किलो मछली

रांची । चडरी तालाब में शनिवार को करीब 200 किलो मछली छोड़ा गया. जिसमें रेहु, कतला व पहाड़िया समेत कई किस्म की मछलियां शामिल हैं. मछली छोड़ने का काम चडरी सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष बबलू मुंडा की अगुवाई में किया गया. मौके पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी भी शामिल थीं. मछली छोड़ने से पूर्व चडरी के पाहन गुड्डू पाहन ने विधिवत पूजा पाठ किया. इसके पश्चात तालाब में मछली छोड़ा गया. झारखंड मुक्ति मोर्चा के राज्यसभा सांसद महुआ माजी एवं चडरी सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष बबलू मुंडा, प्रधान महासचिव सुरेंद्र लिंडा मुख्य सलाहकार कुमोद कुमार वर्मा, पूजा समिति अध्यक्ष सबलू मुंडा केंद्रीय उपाध्यक्ष शंकर लिंडा संरक्षक अशोक मुंडा इनके अलावा चडरी सरना समिति के तमाम सदस्यों ने मछली छोड़ने का कार्य किया.

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से छोटू पाहन, राहुल पाहन, अर्जुन पाहन, आकाश मुंडा, राहुल मुंडा, विक्की मुंडा, अप्पू लिंडा, प्रदीप मुंडा, विक्की मुंडा, कृष्णा सांगा, चीकू लिंडा, अनूप मुंडा, विकास पहान आशीष लिंडा, प्रेम लिंडा, संटी मुंडा, शुभम वर्मा, गोलू वर्मा, बादल नायक, अमन लोहरा, पिंकू शर्मा, टिंकू कश्यप, उदय मुंडा, विकास पाहन, सुबोध उरांव, शुभम मुंडा, बादल लिंडा, जगेशर राम, झिबरा उरांव, सुरेश नायक, पवन नायक, संजय नायक, अजीत नायक, एवं चडरी सरना समिति के समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे.

Share this...
Share on Facebook
Facebook
Tweet about this on Twitter
Twitter

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *