अब गोड्डा तक जाएगी रांची-दुमका एक्सप्रेस

रांची। रेल मंत्रालय ने रांची-दुमका एक्सप्रेस ट्रेन का गोड्डा तक विस्तार किया है. 18619/18620 रांची-गोड्डा-रांची एक्सप्रेस ट्रेन हर दिन गोड्डा तक चलेगी. ट्रेन संख्या 18619 रांची -गोड्डा एक्सप्रेस ट्रेन 11/09/2022 से प्रतिदिन रांची से प्रस्थान करेगी. ट्रेन का रांची प्रस्थान 21:30 बजे, दुमका आगमन 07:05 बजे प्रस्थान 07:25 बजे, बारापलासी आगमन 07:53 बजे प्रस्थान 07:55 बजे, नोनीहाट आगमन 08:13 बजे प्रस्थान 08:14 बजे, हँसडीहा आगमन 08:38 बजे प्रस्थान 08:40 बजे, पोरैया हाट आगमन 09:02 बजे प्रस्थान 09:04 बजे एवं गोड्डा आगमन 09:35 बजे होगा. वहीं ट्रेन 18620 गोड्ड -रांची एक्सप्रेस ट्रेन 12/09/2022 से प्रतिदिन गोड्डा से प्रस्थान करेगी. गोड्डा प्रस्थान 16:30 बजे, पोरैया हाट आगमन 16:50 बजे प्रस्थान 16:52 बजे, हँसडीहा आगमन 17:14 बजे प्रस्थान 17:16 बजे, नोनीहाट आगमन 17:46 बजे प्रस्थान 17:47 बजे, बारापलासी आगमन 18:05 बजे प्रस्थान 18:07 बजे, दुमका आगमन 18:30 बजे प्रस्थान 18:55 बजे एवं रांची आगमन 03:55 बजे होगा. इन ट्रेनों का रांची से दुमका के बीच ठहराव एवं समय सारणी पूर्ववत है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *