झारखंड जिम्नास्टिक संघ के महासचिव भी लेंगे 36वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन में भाग

रांची। गुजरात में आयोजित होनेवाले 36वें राष्ट्रीय खेलों में झारखंड जिम्नास्टिक्स संघ के महासचिव निशिकांत पाठक भी अहम रोल निभायेंगे. इस खेल के कंपीटिशन मैनेजर कौशिक बीड़ीवाला ने इस संबंध में पत्र भेज कर भारतीय जिम्नास्टिक महासंघ की अनुशासन समिति के अध्यक्ष तथा झारखंड जिम्नास्टिक संघ के महासचिव को प्रतियोगिता आयोजित करने में योगदान के लिए आमंत्रित किया है. इनके मनोनयन पर झारखंड ओलंपिक संघ एवं जिम्नास्टिक संघ के अध्यक्ष आर के आनन्द, झारखंड ओलंपिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष शेखर बोस, झारखंड ओलंपिक के महासचिव मधुकांत पाठक के अलावा शिवेन्द्र दुबे, अनिल जायसवाल तथा झारखंड जिम्नास्टिक संघ के कार्यकारी सचिव राजीव रंजन, उपाध्यक्ष -तूलिका श्रीवास्तव, सचिव प्रशासन दीपक गुप्ता, कोषाध्यक्ष गोविंद झा, शशिकांत पाण्डेय, प्रशिक्षक जितेन्द्र कुमार, विकास कुमार गोप, आशुतोष दुबे एवं अन्य सभी जिला संघों के पदाधिकारियों ने बधाई दी है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *