822 आदिवासी लड़कियों को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने विशेष ट्रेन से चेन्नई के लिए किया रवाना

रांची। केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को हटिया रेलवे स्टेशन से हुसूर के लिए एक विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस विशेष ट्रेन से टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड द्वारा आयोजित भर्ती अभियान में कुल 1898 चयनित उम्मीदवारों में से 822 लड़कियों के पहले बैच को ले ज़ाया गया है. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि खूंटी, सरायकेला, चाईबासा और सिमडेगा से चयनित इन युवतियों को प्रशिक्षण के बाद नौकरी मिलेगी.केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय की इस पहल को शानदार प्रतिक्रिया मिली और खूंटी, सरायकेला, चाईबासा और सिमडेगा जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों से 2600 से अधिक लड़कियों और युवतियों ने भर्ती अभियान में भाग लिया,जिसमें से 2 दिनों में 1898 लड़कियों का चयन किया गया. शेष चयनित उम्मीदवारों को अगले समूह में भेजा जाएगा.

कार्यक्रम में रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में रांची के विधायक सी पी सिंह ,हटिया के विधायक नवीन जायसवाल, तोरपा विधायक कोचे मुंडा ,रांची के उप महापौर संजीव विजयवर्गीय, झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के कुणाल आजमानी, मंडल रेल प्रबंधक,हटिया कार्यालय के वरिष्ठ रेल अधिकारीगण और केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थित रही.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *