चटनिया टांड के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान में लोकल चैंपियन ट्रॉफी 2022 का किया गया आयोजन

रामगढ़ जिला ब्योरो टेकलाल महतो की रिपोर्ट

रामगढ़। मांडू प्रखंड के रतवे चटनिया टांड के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान में लोकल चैंपियन ट्रॉफी 2022 का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि का स्वागत कमेटी के सदस्यों द्वारा बुके दे कर किया गया। ट्रॉफी का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मुखिया तुलेशर प्रसाद विशिष्ट अतिथि बीरू महतो के द्वारा विधिवत फीता काटकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए शुभ उद्घाटन किया गया। यह मैच प्रदीप 11 सरैया बनाम चीकू 11 बड़की डुंडी के बीच खेला गया। प्रदीप 11 सरैया की टीम ने पहले बालेबाजी करते हुए 12 ओवर में 153 रनों का लक्ष्य दिया। प्रतिद्वंदी टीम चीकू 11 बड़की डुंडी ने 12 ओवर में 143 रन बनाकर सिमट गया। प्रदीप 11 सरैया के टीम 7 रन से विजय हासिल किए। मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों और दर्शकों को संबोधित करते हुए अपील किया कि सभी खिलाड़ी खेल को खेल की भावना से खेल कर भाईचारा का परिचय देते हुए दर्शकों का खूब जोर मनोरंजन कराएं एवं दर्शकों से अपील है कि आप शांति बनाकर खेल को खेल की भावना से देखें। लोकल चैंपियन ट्रॉफी 2022 का आयोजन कमेटी के अध्यक्ष भुनेश्वर महतो सचिव रविन्द्र कुमार कोषाध्यक्ष अशोक धोबी उपाध्यक्ष, गणेश , सहसचिव सुरेंद्र मास्टर अंपायर सहदेव महतो, सुरेंद्र कुमार, स्कोरर विजय, चेतलाल मुख्य रूप से उपस्थित थे। लोकल चैंपियन ट्रॉफी 2022 के मुख्य संरक्षक उप मुखिया पति छोटे लाला महतो के देख रेख में aas pas ke क्रिकेट प्रेमियों को इस प्रकार खेल का आयोजन करा कर खूब मनोरंजन कराया मैके में उपस्थित रहे सुमन कुमार सुमित, टेकलाल, अनु, कालेश्वर, मधु, कुणाल,हेमा,प्यारे लाल, दिनेश, अजय,सुरेंद्र, जासवान , प्रसनाथ, महेंद्र, भुनेश्वर, दिनेश, प्रेम, कालीचरण,पिंटू, दुवेरका सभी बहुत उत्साहित होकर इस खेल का मनोरंजन किया। जिसमें इस मैदान में हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित होकर इस खेल का आनंद उठाए।

Share this...
Share on Facebook
Facebook
Tweet about this on Twitter
Twitter

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *