सभी प्रशासनिक पदाधिकारी ग्रामीण जनता की समस्या का करे जल्द निदान : डॉ रामेश्वर उरांव

लोहरदगा। मंत्री सह लोहरदगा विधायक डॉ रामेश्वर उरांव ने भंडरा प्रखंड अंचल कार्यालय में ग्रामीणों के समस्या के निदान को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ किया समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में भंडरा प्रखंड के ग्रामीण जनता अपनी समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए। इस मौके पर मंत्री सह विधायक डॉ रामेश्वर उरांव ने सभी विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में जो भी ग्रामीण जनता के द्वारा समस्या आई उन सभी समस्याओं का त्वरित निदान करने का कार्य करने को लेकर अधिकारियों को कहा। रामेश्वर उरांव ने समीक्षा बैठक में कहा कि आम ग्रामीण जनता की हर समस्या को आप गांव गांव पहुंच हर विभाग के पदाधिकारी ग्रामीणों के समस्याओं से अवगत हो और इन सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर उनका निदान करने का काम करें। झारखंड सरकार के द्वारा जो जनकल्याणकारी योजनाएं आम ग्रामीण जनता के लिए चलाई जा रही है उन सभी योजनाओं का लाभ सभी पदाधिकारी एक एक गांव में एक एक ग्रामीण जनता को लाभ देने का काम करें। अगर किसी प्रकार की लापरवाही अधिकारियों के द्वारा किया जाता है तो उसके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर कार्यकारी जिला अध्यक्ष हाजी सकील अहमद, विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, डॉ अजय सहदेव, प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद, कांग्रेस नेता सलीम अहमद बड़े, हाजी सिकंदर अहमद, युवा जिला अध्यक्ष विशाल डुंगडुंग, प्रखंड अध्यक्ष जुगल भगत, विनय उरांव, कुडू 20सूत्री अध्यक्ष हाजी सदरुल अहमद, किस्को 20सूत्री में अध्यक्ष सामूल अंसारी, भंडरा प्रखंड 20सूत्री अध्यक्ष डोमना उरान, संभू प्रजापति, जमील अंसारी, आजाद खान, खुरसीद अंसारी, इकबाल अहमद, नेसार खान, मजीद पवरिया, देवनाथ उरांव, हरिदास उरांव, सुशील उरांव, समीम अंसारी, रंजन उरांव एवं अन्य ग्रामीण जनता प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share this...
Share on Facebook
Facebook
Tweet about this on Twitter
Twitter

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *