लोहरदगा। रामनवमी एवं सरहुल शांति पूर्ण तरीके से हो इसके लिए शांति समिति की बैठक कुड़ू थाने में की गई। बैठक में अंचलाधिकारी कुड़ू प्रवीण कुमार सिंह ने उपस्थित जनों से कहा कि इस समय झारखंड के दो महत्वपूर्ण पर्व रामनवमीं एवं सरहुल है। सरहुल जहां प्रकृति पर्व है, वहीं रामनवमीं आपसी भाईचारे एवं राम के आदर्शों के अनुरूप चलने का पर्व है। सभी कुड़ूवासियों से अपेक्षा की जाती है कि दोनों पर्व को शांतिपुर्ण, सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया जाय। प्रखंड प्रमुख मुन्नी देवी, थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह, पुलिस निरीक्षक, आजसू केन्द्रीय सचिव लाल गुड्डू नाथ साहदेव, प्रायः सभी दलों के स्थानीय नेता, मीडिया कर्मी एवं प्रखंड क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
त्यौहार को लेकर कुडू में शांति समिति की बैठक संपन्न
