लोहरदगा। कुडू प्रखण्ड के जिंगी में जेठ जतरा का आयोजन किया गया। जतरा के माध्यम से परंपरा अनुसार पाहन-पुजार पूजा अर्चना करने के बाद ये अनुमान लगाते हैं कि इस वर्ष बारिश कैसी होगी। जतरा में उपस्थित झारखंड आंदोलनकारी सह पूर्व विधायक स्व कमल किशोर भगत की धर्मपत्नी एवं विधानसभा प्रभारी नीरू शांति भगत द्वारा सभी स्थानों से पहुंचे खोड़हा के पहान पुजार को सम्मानित किया गया। मौके पर कुडू पूर्बी के जिला परिषद प्रतिनिधि सह आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव गुड्डु लालनाथ शाहदेव, जिला उपाध्यक्ष साजिद कलाल, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, सलीम पाडु, कुडू प्रखण्ड महिला अध्यक्ष आजसू बिना देवी, अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष मुमताज अंसारी, जिन्गी मुखिया दिलीप उराँव, लालदेव टाना भगत, कंचन राम चंद्रेश्वर भगत सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।
कुडू के जिंगी में जेठ जतरा का आयोजन किया गया
