लोहरदगा। झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लोहरदगा द्वारा लोहरदगा मंडल कारा में 21 मई को जेल अदालत-सह- विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें एलएडीसी के अधिवक्ता उमेश कुमार, सुदामा साहू, नारायण साहू, भूपेंद्र कुमार, इंद्राणी कुजूर, जेलर सुबोध कुमार उपस्थित थे। जेल अदालत में बंदियों में बीच लीगल अवेयरनेस किया गया। साथ ही बंदियों के विभिन्न समस्याओं को सुना गया और समस्या के निराकरण का उपाय बताया गया। वहीं डालसा द्वारा प्रदान किये गए मामलों से संबंधित बंदियों से संपर्क कर अधिवक्ताओं ने उनके केस की वस्तु स्थिति से उन्हें अवगत कराया गया। जिसे जानकर बंदियों ने संतुष्टि प्रकट की। डालसा के द्वारा जरूरतमंद को लोगों को एलएडीसी के अधिवक्ताओं के द्वारा सहयोग प्रदान किया जाता है।
लोहरदगा मंडल कारा में जेल अदालत-सह-विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
