लोहरदगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति के अनुशंसा पत्र के आलोक में केन्द्रीय समिति ने लोहरदगा जिला के वर्ग संगठनों के पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। केन्द्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय द्वारा जारी सूची में लोहरदगा जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद पर अजय उरांव को, जबकि सचिव पद पर हर्ष तिवारी को पदस्थापित किया गया है। उसी तरह उपाध्यक्ष पद पर अखबार अंसारी, कौशल सिंह और सफिउल्लाह अंसारी को पदस्थापित किया गया है। लोहरदगा जिला महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष के रूप में श्रीमती सरिता भगत को, जबकि सचिव पद पर श्रीमती बरखा रानी को पदस्थापित किया गया है। उसी तरह उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती जयवंती उरांव और श्रीमती चुवंती उरांव, सहसचिव पद पर श्रीमती लक्ष्मी टाना भगत एवं श्रीमती गुलशन आरा को पदस्थापित किया गया है। लोहरदगा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष पद पर सतीम टोप्पो को पदस्थापित किया गया।
झारखंड मुक्ति मोर्चा केन्द्रीय समिति ने जारी किया वर्ग संगठनों के पदाधिकारियों की सूची
