लोहरदगा। सेन्हा प्रखंड कृषि पदाधिकारी रघुनन्दन वैद्य की सेवानिवृत्त पर बुधवार को विदाई समारोह आयोजित करते हुए अवकाश प्राप्त पदाधिकारी को भावभीनी विदाई दी गई। आयोजित विदाई समारोह में उपस्थित अंचलाधिकारी विजय कुमार ने कहा सेवा की भावना से बहुत अधिकारी व कर्मचारी विभिन्न क्षेत्र में योगदान देते है। जिस प्रकार अपने कर्तव्य का निर्वाहन करते हैं। उसी प्रकार सरकारी नियम के अनुसार सेवनिर्वित होता है। यह सिलसिला लग रहता है। लेकिन उसी में कुछ लोग भूल जाते हैं। तो कुछ याद रहते हैं। उन्हीं में से एक हैं, प्रखंड कृषि पदाधिकारी जो हमेसा याद आएंगे। प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार चोपड़ा ने कहा कि कल का जो दिन होगा वह आपके जीवन का नया सबेरा होगा। हम सभी लोग कार्यालय में एक परिवार का सदस्य के जैसा मिलजुल कर रहते हुए सभी कार्य का निष्पादन करते थे। परंतु आज उन्ही में से एक सदस्य हम सबो के बीच से विदा हो रहे हैं। जिसका हमे दुःख है। साथ ही कहा कि प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनुशासन के पक्के व्यक्ति थे।
सेन्हा प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी को दी गई भावभीनी विदाई
