लोहरदगा। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक जिला अध्यक्ष बबिता उरांव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष रीमा देबी, गुमला एवं प्रदेश महामंत्री पुष्पा कुमारी, धनबाद उपस्थित थीं। बैठक का शुभारंभ भारत माता की जय एवं श्रमिक गीत के साथ हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए रामचन्द्र गोप ने कहा कि संगठन को शसक्त बनाना है। बैठक को संबोधित करते हुए पुष्पा कुमारी ने बिस्तार से बतायी की अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ ने आंगनबाड़ी कर्मचारियों के लिए अनेक प्रकार का योजना बना कर चल रहा है और नवंबर या दिसम्बर 2023 में केंद्र सरकार के बिरूद्ध नयी दिल्ली में ब्यापक आंदोलन करने जा रहा है. आप सभी को उस प्रदर्शन में भाग लेना अनिवार्य है। उन्होंने आगे बताया कि आंगनबाड़ी कर्मचारियों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेच्युटी सेवा निवृत्ति के बाद देने का फैसला कर दिया है प्ररन्तु केंद्र सरकार भुगतान करने का आदेश नहीं दे रही है।
आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक आयोजित
