आयुष कुमार सिंह व रुचि कुमारी ने कैंप क्रिटिकल थिंकिंग अवार्ड में प्राप्त किया गोल्ड मेडल

लोहरदगा। एमबी डीएवी विद्यालय, लोहरदगा में प्राचार्य जी पी झा के तत्वावधान में सीसीए प्रभारी अश्विन पात्रा व शितेश कुमार पाठक द्वारा पाठ्य सहगामी क्रियाओं के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय पेपर बैग दिवस के अवसर पर पेपर बैग बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। प्लास्टिक बैगों का प्लास्टिक द्वारा फैलने वाले प्रदूषण में विशेष योगदान है। यह एक प्रकार का प्रदूषण है जो पर्यावरण को हानि पंहुचा रहा है, जिससे यह पृथ्वी पर जीवन के लिये भी एक गंभीर संकट बन गया है। इसलिये प्रदूषण को कम करने के लिये प्लास्टिक बैगों पर प्रतिबंध लगाना आवश्यक है। प्लास्टिक बैगों के विकल्प स्वरूप पेपर बैग को प्रोत्साहन देने तथा जागरूकता लाने हेतु विद्यार्थियों के मध्य पेपर बैग बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया जिसमें कक्षा एलकेजी में अनुराज कुंडू ने, कक्षा यूकेजी मे अथर्व कृत, एसके सुहान, अंशुमन पात्रा, ईशान्वी राज, प्रतिष्ठा गोरा, अपूर्व राज ने, कक्षा प्रथम मे इजान अख्तार , शिवांश शर्मा, काव्या गोयल, रेयांश विश्वकर्मा, आरोही वर्मा, अथर्व सिद्ध, अमायरा राज, प्रयांश वर्मा, मानस पंकज व भावेश शर्मा ने तथा कक्षा द्वितीय में जिविषा बोचीवाल, प्रणीत भगत, आर्यस अवी, विशेष प्रकाश, अनन्या कुमारी, हर्षित राज, अनन्या सोनी, अर्पण उरांव ने कक्षा छठवीं में पृषा शेखर, कक्षा सातवीं में तेजस राज ने प्रथम स्थान अर्जित किया। विद्यालय के छात्र आयुष कुमार व छात्रा रुचि कुमारी ने कैंप क्रिटिकल थिंकिंग अवार्ड में विशेष स्थान प्राप्त किया। आयुष कुमार सिंह ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा रुचि कुमारी ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त कर अपने माता-पिता गुरुजन व विद्यालय का नाम रोशन किया। रुचि कुमारी ने कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा में भी 98.18 प्रतिशत अर्जित कर विशेष उपलब्धि अर्जित किया। प्राचार्य महोदय द्वारा कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों में से स्कूल पार्लियामेंट के अंतर्गत विद्यार्थियों का चयन किया गया जिसमें विद्यालय कप्तान रितिका सिंह, संपदा प्रबंधक प्रेम नयन व अग्निशिखा साहू, सांस्कृतिक सचिव उन्नति कुमारी, खेल सचिव हिमांशु रंजन, हेड गर्ल साक्षी भारती तथा बैड बॉय समर्थ कुमार को चयनित किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *