लोहरदगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर डिजिटल सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने के उद्देश्य से लोहरदगा जिला के कांग्रेसी नेता आलोक कुमार साहू बुधवार को कुडू प्रखंड के ग्राम सुकुमार जाकर लोगों को कांग्रेस का डिजिटल सदस्य बनाएं । श्री साहू ने कहा कि लोग कांग्रेस पार्टी के विचारों से प्रभावित होकर कांग्रेसका सदस्य बन रहे हैं। लोहरदगा सहित पूरे देश में कांग्रेसका डिजिटल सदस्य बनाने का कार्य चल रहा है उसमें और तेजी लाने की आवश्यकता है। मौके पर लोहरदगा विधानसभा युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष लाल विकास नाथ शाहदेव, सोहराई उरांव राजू उरांव, शिवदयाल उरांव, धनेश्वर भगत, लालू उरांव इत्यादि अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कांग्रेस सदस्यता अभियान में और तेजी लाने की आवश्यकता:- आलोक साहू
